ग्लैमर और चकाचौंध की इस दुनिया में Bhojpuri Actress भी किसी से पीछे नहीं हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक एक्ट्रेस हैं, जो 35 से 40 की हो जाने के बाद भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। इसमें से कई तो शादीशुदा और बच्चों की मां भी हैं। अगर आपको यकीन ना हो तो आगे इस पोस्ट में आप खुद देख सकते हैं।
मोनालिसा (Monalisa)

भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa (मोनालिसा) 40 साल की हैं। लेकिन, उनकी खूबसूरती से ऐसा लगता है मानो मोनालिसा 20 -22 साल की हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और रोजाना अपनी फोटो और विडिओ शेयर करके फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं।
रश्मि देसाई (Rashami Desai)

भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी जगत में अपने जलवे बिखेरने वाली रश्मि देसाई भले ही आज भोजपुरी फिल्म जगत से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। रश्मि देसाई की उम्र 36 साल की हैं लेकिन वो अपनी अदाओं के जलवे बिखेरने से कभी पीछे नहीं रहती हैं।
श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)

Shweta Tiwari जो बढ़ती उम्र के साथ जवां हो रही हैं। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री से लेकर टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर राज करने वाली श्वेता भले ही 42 साल की हैं, मगर उनकी खूबसूरती के आगे तो अच्छे-अच्छे पानी भरते हैं। Shweta Tiwari दो बच्चों की मां हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती देख कर आप अंदाजा तक नहीं लगा पाएंगे।
पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde)

एक समय में पाखी हेगड़े का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बोलबाला चलता था। लेकिन भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े शादी के बाद भोजपुरी फिल्म जगत से दूरियां बना ली। उनकी अब दो बेटियां हैं, लेकिन 37 साल के उम्र में भी पाखी हेगड़े आज भी किसी से कम नहीं हैं।
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे 35 साल की हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है। Amrapali Dubey भले ही 35 साल की हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर और सोशल मीडिया पर राज करती हैं।
Watch : Monalisa, Shweta Tiwari, Amrapali Dubey और Akshara Singh की उम्र कितनी है?
अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी की फैशन क्वीन अक्षरा सिंह अपनी स्टाइल और लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। 31 साल की एक्ट्रेस Akshara Singh लाखों दिलों पर राज करती हैं। यूट्यूब पर इनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं।
काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

काजल राघवानी 16 साल की उम्र से ही फिल्मों में ऐक्टिंग करना शुरू कर दिया था। 32 वर्ष की काजल राघवानी भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। इन्होंने भोजपुरी के साथ-साथ और भी कई भाषाओं के फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को भोजपुरी दर्शक खूब पसंद करते हैं।
अंजना सिंह (Anjana Singh)

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल और हॉट केक कही जाने वाली अंजना सिंह भले ही भोजपुरी फिल्मों में कम नजर आती हैं। लेकिन Anjana Singh अपनी बेटी अदिति सिंह के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 32 वर्ष की अंजना सिंह एक बेटी की मां होकर भी वो अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर राज करती हैं।
Trending Post:
Pingback: 2023 में खेसारी लाल, पवन सिंह नहीं बल्कि ये बनेंगे नंबर वन, 2023 में रिलीज होंगी बैक टू बैक धमाकेदार भोजप