कभी यार्ड में सोने को मजबूर थें Awdhesh Mishra, आज कमाई के मामले में बड़े स्टार्स को देते हैं टक्कर!

Awdhesh Mishra Bhojpuri Actor

आज के समय में भोजपुरी सिनेमा पूरे भारत में पसंद किया जाता है। भोजपुरी में रोजाना कोई न कोई गाने और फिल्में रिलीज होते रहते हैं। बॉलीवूड की तरह ही भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में भी एक से बढ़कर एक एक्टर हैं। अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में साउथ और टीवी इंडस्ट्री से भी कलाकार इसमें काम करने के लिए आ रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि फिल्मों के हीरो की खूब बातें होती हैं मगर विलेन की बातें काफी काम ही लोग करते हैं।

ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी के ऐसे कलाकार के बारे में जानकारी देंगे जो एक्टिंग के साथ-साथ कमाई के मामले में भी किसी हीरो से कम नहीं हैं। वो कोई और नहीं बल्कि अवधेश मिश्रा (Awdhesh Mishra) हैं।

जब भी भोजपुरी फिल्मों के विलेन और दमदार एक्टर की बात आती है तो इसमें एक नाम अवधेश मिश्रा (Bhojpuri Actor Awdhesh Mishra) का जरूर होता है। अवधेश मिश्रा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 17 सालों से खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, रवि किशन जैसे सुपर स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं। आज के समय में अवधेश मिश्रा भोजपुरी सिनेमा जगत को एक ऊंचाई पर ले जाने के लिए बेस्ट ऐक्टिंग से अपना सहयोग दे रहें हैं। लेकिन अवधेश मिश्रा को दर्शक बेस्ट विलेन के लिए आज भी जाने जाते हैं।

अवधेश मिश्रा को अपने करियर में काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी थी। उन्होंने भी अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था कि उन्हें रात बिताने के लिए यार्ड में सोना पड़ता था। इतना ही नहीं अवधेश घर का खर्च चलाने के लिए कभी-कभार ड्राइवर की भी नौकरी किया करते थे। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम मिला, जिसके बाद इन्होंने अपनी ज़िंदगी में कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Awdhesh Mishra Net Worth

मीडिया रिपोर्ट्स की के अनुसार Awdhesh Mishra की नेटवर्थ करीबन 12 करोड़ है। एक समय ऐसा भी था कि अवधेश मिश्रा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत महज 2500 रुपए से की थी और आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। अवधेश मिश्रा ने भोजपुरी फिल्मों में अपनी करिअर की शुरुआत पहली भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हा अइसन चाही’ से किया था। इस फिल्म को साल 2005 में रिलीज किया गया था। इन्होंने ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘संघर्ष’, ‘डमरू’, ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ जुगनू, नकली नाबाब, बाबुल, दोस्ताना जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम किया है।

1 thought on “कभी यार्ड में सोने को मजबूर थें Awdhesh Mishra, आज कमाई के मामले में बड़े स्टार्स को देते हैं टक्कर!”

  1. Pingback: Top 10 Bhojpuri Movies Ever – कमाई और कहानी में सुपरहिट! - Bhojpurworld

Leave a Reply