Education Qualification of Bhojpuri Actress | Education Qualification of Amrapali Dubey | Education Qualification of Kajal Raghwani | Education Qualification of Akshra Singh | Education Qualification of Monalisa | Education Qualification of Rani Chatterjee.
आज के समय में भोजपुरी फिल्म पूरे भारत में देखा और पसंद किया जाता है। इसी के साथ भोजपुरी सिनेमा एक्ट्रेस का भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फालोइंग देखने को मिलता है। आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, काजल राघवानी, निधि झा और मोनालिसा जैसी भोजपुरी एक्ट्रेस की एक्टिंग के सभी भोजपुरी दर्शक दीवाने है। इनकी लगभग सभी फिल्में लोग काफी पसंद करते हैं। आज के इस पोस्ट में हम भोजपुरी फिल्म जगत के हीरोइनों की Education Qualification के बारे में बात करेंगे। Education Qualification of Bhojpuri Actress.
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव “निरहुआ” कि जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे मुंबई के भवन्स कालेज से ग्रेजुएशन किया है। आज आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेस के तौर पर गिनी जाती हैं।
काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव कि जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। काजल राघवानी भोजपुरी के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। काजल राघवानी सुपर स्टार पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, प्रदीप पांडे चिंटू और भोजपुरी के कई सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। काजल राघवानी पटना विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हैं। भोजपुरी फ़िलों जगत में आने से पहले काजल मराठी और गुजराती फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
अक्षरा सिंह (Akshra Singh)

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ऐक्टिंग के साथ-साथ बहुत अच्छा गाना भी गाती हैं। इनके सभी गाने दर्शकों को खूब पसंद आते हैं और इनके गानों पर मिलियन में व्यू आते हैं। अभी हाल में ही खेसारी लाल यादव और बदसाह के साथ सुपरहिट भोजपुरी गाना “पानी-पानी” में नजर आई थीं। अक्षरा सिंह मुंबई से ग्रेजुएशन करने के बाद एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा।
मोनालिसा (Monalisa)

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस और इंस्टा क्वीन मोनालिसा मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू समेत कई भोजपुरी स्टार के साथ फिल्में कर चुकी हैं। मोनालिसा कोलकाता विश्वविद्यालय से संस्कृत में ग्रेजुएशन किया है।
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

भोजपुरी की एक्शन क्वीन अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रानी चटर्जी मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ से भोजपुरी फिल्म जगत में कदम रखा। अब तक रानी चटर्जी 50 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रानी चटर्जी मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है।
उम्मीद करता हूँ कि यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। भोजपुरी एंटरटेनमेंट से जुड़ी जानकारी के लिए इस ब्लॉग को सबस्क्राइब कीजिए, धन्यवाद!