दोस्तों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री लगातार तरक्की कर रही है। अब आए दिन भोजपुरी में काफी अच्छी फिल्में बनाई जा रहीं हैं जिन्हे आप अपने परिवार के साथ आराम से बैठकर देख सकते हैं। भोजपुरी फिल्म पूरे भारत के अलावा विदेशों में भी देखे जा रहे हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इस बदलाव का श्रेय उन डायरेक्टरों को जाता है जो दिन-रात मेहनत कर के एक से बढ़कर एक फिल्में बना रहे हैं। आज हम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय डायरेक्टरों के बारे में जाकारी देंगे। Top directors in Bhojpuri Film Industry.
List of all directors in Bhojpuri Film Industry
Parag Patil, पराग पाटिल

पराग पाटिल, Parag Patil: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट डायरेक्टरों में से एक है। साल 2013 में ‘मैदान-ए-जंग’ भोजपुरी फिल्म के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करने के बाद, उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया जैसे: गरदा, बहुरानी, संघर्ष, लिट्टी चोखा,बागी इश्क, आशिकी, इन फिल्मों के अलावा और भी कई फिल्में आने वाली हैं।
Rajnish Mishra, रजनीश मिश्रा

रजनीश मिश्रा डायरेक्टर होने के साथ-साथ म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने 2016 में दिनेश लाल यादव (निराहुआ) और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ से अपने करियर की शुरुआत किया। इस फिल्म में Rajnish Mishra म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में जुड़े थे। इस फिल्म के बाद इन्होंने भोजपुरी फिल्म राम लखन का भी म्यूजिक तैयार किया।
Rajnish Mishra साल 2017 में, खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म मेहंदी लगा के रखना से अपने निर्देशन की शुरुआत किया। इसके बाद रजनीश मिश्रा एक से बढ़ाकर एक भोजपुरी फिल्मों को डायरेक्ट किया जैसे: मै सेहरा बांध के आउंगा, दीवानापन, डमरू, मेहंदी लगा के रखना 2, घूंघट में घोटला जैसे फिल्में शामिल हैं।
Manjul Thakur, मंजुल ठाकुर

मंजुल ठाकुर फिल्म डायरेक्टर होने के साथ-साथ फिल्म लेखक भी हैं। Manjul Thakur ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों कि कहानी लिखा है जैसे: कच्चे धागे, लाहू पुकारेला, राजा बाबू, दबंग आशिक जैसे फिल्में शामिल हैं। 2017 में उन्होंने यश कुमार, शुभ्रा घोष और दिव्या सिंह की फिल्म ‘एक राजाई तीन लुगाई’ का निर्देशन किया। इसके बाद इन्होंने मेहंदी लगा के रखना 2, घूंघट में घोटला और निरहुआ हिंदुस्तानी 3 जैसी सुपर हिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।
Premanshu Singh, प्रेमांशु सिंह

प्रेमांशु सिंह निर्देशक और लेखक हैं। Premanshu Singh कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों की कहनी को लिखा है जैसे: छपरा एक्सप्रेस, दूध का कर्ज, साजन चले ससुराल 2 जैसे सुपरहिट फिल्म शामिल हैं। Premanshu Singh 2014 में लाडला भोजपुरी फिल्म का निर्देशन किया। इस फिल्म के बाद इन्होंने हसीना मान जाएगी, निरहुआ चलल ससुराल 2, भाग खेसारी भाग, बलम जी आई लव यू, सिपाही, जिगर और विवाह 2 जैसे सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों को डायरेक्ट किया।
Ajay Srivastava, अजय श्रीवास्तव

अजय श्रीवास्तव ने 2015 में सुहाग भोजपुरी फिल्म से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत किया। इसके बाद इन्होंने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों को डायरेक्ट किया जैसे: नथुनिया पे गोली मारे 2, घरवाली बहारवाली,सुहाग, मैने दिल तुझको दिया, बीवी नंबर 1, जैसे फिल्में शामिल है।
Raj Kumar R. Pandey, राजकुमार आर पांडे

राजकुमार आर पांडे फिल्म निर्देशक के साथ-साथ निर्माता, संगीतकार और फिल्म लेखक भी हैं। Raj Kumar R. Pandey इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। राजकुमार ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में सलामी फिल्म से बतौर सहायक निर्देशक के रूप में किया था। इसके बाद इन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों को डायरेक्ट किया जैसे: शिव मंदिर वही बनेगा, दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2, रंगीला, ससुराल, दीवाने, दुलारा, छोरा गंगा किनारेवाला, नगीना जैसे फिल्में शामिल हैं।
Vishnu Shankar Belu, विष्णु शंकर बेलू

विष्णु शंकर बेलू भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली डायरेक्टरों में से एक हैं। Vishnu Shankar Belu फिल्म निर्देशक के साथ-साथ ऐक्टर और लेखक भी हैं। उन्होंने निर्देशक, ऐक्टर और लेखक के रूप में दर्जन भर भोजपुरी फिल्मों में काम किया। इन्होंने जानू मेरी जानू, हीरो गमछावाला, ए बलमा बिहारवाला 2, ए बलमा बिहार वाला जैसे फिल्मों को डायरेक्ट किया है।
Ravi Sinha, रवि सिन्हा

रवि सिन्हा भोजपुरी फिल्म निर्देशक के साथ-साथ फिल्म लेखक भी हैं। इन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों को डायरेक्ट किया है जैसे: दुश्मन सरहद पार के, माँ पूर्णागिरी, रंगीला, मुन्ना मावली, इंतकाम, हथकड़ी,जंजीर जैसे दर्जन भर भोजपुरी फिल्म शामिल है।
Arvind Chaubey,अरविंद चौबे

अरविंद चौबे अपने निर्देशन करियर की शुरुआत 2015 में भोजपुरी फिल्म नेहले पे देहला से किया था। इसके बाद इन्होंने एक से बढ़ाकर एक भोजपुरी फिल्मों को डायरेक्ट किया जैसे: त्रिदेव, सरकार राज,पवन राजा, हुकूमत, जानेमन जैसे फिल्में शामिल हैं। Top directors in Bhojpuri Film Industry.
Sanjay Srivastav, संजय श्रीवास्तव

संजय श्रीवास्तव अपने निर्देशन करियर की शुरुआत 2021 में भोजपुरी फिल्म फिल्म कसम पेदा करने वाले की 2 से से किया था। संजय श्रीवास्तव को सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड के तरफ से बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है। इन्होंने दहशत, एक्शन राजा, भू माफिया जैसे फिल्मों को डायरेक्ट किया है। आने वाले समय में इनकी और भी कई फिल्में आने वाली हैं।
Manoj S Tomar, मनोज एस तोमर

मनोज एस तोमर ने 2018 की भोजपुरी फिल्म हीरोगिरी से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत किया। फिलहाल Manoj S Tomar अपने आने वाली फिल्म डेंजरस इश्क को लेकर काफी चर्चा में बने हैं।
Read: पवन सिंह की 10 रोमांटिक गाने | Top 10 Romantic Songs Pawan Singh
Lal Babu Pandit, लाल बाबू पंडित

लाल बाबू पंडित 2017 में भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण से अपने निर्देशन करियर को शुरू किया था। इसके बाद इन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों को डायरेक्ट किया जैसे: राजा जानी, कुली नंबर 1,जिला चंपारण जैसे प्रसिद्ध भोजपुरी फिल्में शामिल है।
Braj Bhushan, ब्रज भूषण

ब्रज भूषण भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ हिन्दी फिल्मों में भी बतौर डायरेक्टर और लेखक के रूप में काम किया है। इन्होंने 2003 में भोजपुरी फिल्म हमरा से बियाह करब से अपने निर्देशन की शुरुआत की। इसकव बाद इन्होंने दासविदानिया और एब्न-ए-बतूता जैसी हिंदी फिल्मों के साथ जुड़ कर काम किया।
Santosh Mishra,संतोष मिश्रा

संतोष मिश्रा भोजपुरी फिल्म निर्देशक के साथ-साथ फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और संगीत निर्देशक भी हैं। Santosh Mishra भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी करिअर कि शुरुवात 2006 की सुपर हिट भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला से एक पटकथा लेखक के रूप में किया था। तब से अब तक संतोष मिश्रा जी ने 40 से अधिक फिल्मों के लिए पटकथा लिख चुके है। इन्होंने भोजपुरी की दर्जन भर सुपर हिट फिल्मों को भी डायरेक्ट किया है जैसे: पटना से पाकिस्तान, बम बम बोल रहा है काशी, मोकामा 0 किमी, बॉर्डर जैसे फिल्में शामिल हैं।
Ajay Kumar Jha, अजय कुमार झा

अजय कुमार झा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। इन्होंने 2014 में भोजपुरी फिल्म बेताब से अपनी शुरुआत किया था। इसके बाद इन्होंने भोजपुरी की कई सुपर हिट फिल्मों को डायरेक्ट किया जैसे: जो जीता वही सिकंदर, मैं हू हीरो नंबर 1, जनम, दिल है की मानता नहीं, बलमा, माई रे हमारा उहे लाइकी चाही जैसे कई भोजपुरी फिल्में शामिल हैं।
दोस्तों इनके अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में और भी कई बेस्ट डायरेक्टर हैं, जिनके बारे में अगले पोस्ट में जानकारी देंगे। उम्मीद करता हूँ कि यह जानकारी (Top directors in Bhojpuri Film Industry) आपको जरूर पसंद आई होगी।