आज हम बात करेंगे भोजपुरी की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मो के बार में, Top 10 Highest Grossing Bhojpuri Movies All Time By Box Office Collection.
दोस्तों वैसे तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बहुत ही छोटी इंडस्ट्री मानी जाती है, लेकिन इस इंडस्ट्री में कई ऐसे फिल्मे बनी है जिन्होंने बहुत ही ज्यादा कमाई की है और इन फिल्मो की कमाई को देख कर लोगो को यकीन नहीं होता है कि भोजपुरी में बनने वाली फिल्मे भी इतना ज्यादा कमाई कर सकती है।
आज हम बतायेंगे भोजपुरी कि 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में कौन-कौन सी हैं।
10. सात सहेलियाँ – Saat Saheliyan
![]() |
Saat Saheliyan Bhojpuri Film |
इस फिल्म को 2010 में रिलीज किया गया था, दिनेश लाल यादव, पाखी हेगड़े, रानी चटर्जी और मोनालिसा के अलावा इस फिल्म में 7 हीरोइनें थीं। इस फिल्म को लोगो ने काफी पसंद किया था। Rajkumar R. Pandey जी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की टोटल कमाई 9 करोड़ रूपये हुई थी।
9. देवरा बड़ा सतावेला – Devra Bada Satawela
![]() |
Devra Bada Satawela Bhojpuri Film |
इस फिल्म को 2010 में रिलीज किया गया था, पवन सिंह, रवि किशन, प्रदीप पांडेय (चिंटू) और मोनालिसा की इस फिल्म को लोगो ने काफी पसंद किया था। Rajkumar R. Pandey जी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की टोटल कमाई 10 करोड़ रूपये हुई थी।
8 पंडित जी बताइना बियाह कब होई – Pandit Ji Batai Na Biyaah Kab Hoi
![]() |
Pandit Ji Batai Na Biyaah Kab Hoi |
इस फिल्म को 2005 में रिलीज किया गया था। रवि किशन और नगमा के इस सुपरहिट फिल्म को लोगो ने बहुत ज्यादा पसंद किया था। जिसके वजह से इस फिल्म की कमाई 2005 में बहुत ज्यादा हुई थी। इस फिल्म की टोटल कमाई 12 करोड़ रूपये हुई थी। इस फिल्म की सक्सेस को देखते हुए पंडित जी बतेना बियाह कब होई 2 भी बनाया गया।
7. मेहंदी लगा के रखना – Mehandi Laga Ke Rakhna
![]() |
Mehandi Laga Ke Rakhna |
मेहंदी लगा के रखना खेसारी लाल यादव और काजल राघ्वानी की सुपरहिट फिल्म है, जिसे 2017 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में खेसारी लाला यादव और काजल राघ्वानी की जोड़ी को लोगो ने काफी पसंद किया था। इसी वजह से कई लोगो ने इस फिल्म को 3 से 4 बार भी देखा था। इस फिल्म को Rajnish Mishra ने डायरेक्ट किया था। मेहंदी लगा के रखना फिल्म के सक्सेस के बाद इस फिल्म का का दूसरा और तीसरा भाग भी बनाया गया। इस फिल्म की टोटल कमाई 14 करोड़ रूपये हुई थी।
6. निरहुआ हिन्दुस्तानी – Nirahua Hindustani
![]() |
Nirahua Hindustani Bhojpuri film |
निरहुआ हिन्दुस्तानी दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की 50वी फिल्म थी और आम्रपाली दुबे की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म को 2014 में रिलीज किया गया था। यह फिल्म कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन और इमोशन से भी भरपूर है। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे की एक्टिंग लोगो को काफी पसंद आया था। इस फिल्म को Satish Jain ने डायरेक्ट किया था और दिनेश लाल यादव के छोटे भाई Pravesh Lal Yadav ने इस फिल्म को प्रोडूस किया था। इस फिल्म की टोटल कमाई 14 करोड़ रूपये हुई थी।
5 क्रेक फाईटर – Crack Fighter
![]() |
Crack Fighter Bhojpuri film |
भोजपुरी के इस फिल्म को काफी हाई बजट पे बनाया गया था। इस फिल्म का बजट 8 करोड़ रुपये का रखा गया था। इस फिल्म में तमिल के बहुत बड़े एक्टर प्रदीप सिंह रावत ने काम किया था। क्रैक फाइटर में संचिता बनर्जी पहली बार पवन सिंह के साथ नजर आई थी। पवन सिंह, संचिता बनर्जी, निधि झा, और चांदनी सिंह की इस फिल्म को लोगो ने काफी पसंद किया जिसके वजह से यह फिल्म काफी कमाई कर पाई। इस फिल्म की टोटल कमाई 17 करोड़ रूपये हुई थी।
4. बॉर्डर – Border
![]() |
Border Bhojpuri film |
बॉर्डर फिल्म को 2018 में रिलीज किया गया था। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस देश भक्ति फिल्म को काफी लोगो ने पसंद किया था। भोजपुरी की यह सुपरहिट पहली देश भक्ति फिल्म आपको रियल बॉर्डर का फील देने वाली है। इस फिल्म को Santosh Mishra ने डायरेक्ट किया था। बॉर्डर फिल्म के सफलता के बाद भोजपुरी में कई सारे देश भक्ति फिल्म बनाये गए जो काफी हिट हुए। इस फिल्म की टोटल कमाई 19 करोड़ रूपये हुई थी।
3. प्रतिज्ञा – Pratigya
![]() |
Pratigya Bhojpuri film |
इस फिल्म को 2008 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव (निराहुवा) और पवन सिंह पहली बार एक साथ नज़र आये थे, और लोगो को इनकी जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आई थी। प्रतिज्ञा फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा पसंद किये गए, जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इस फिल्म को Sushil Kumar Upadhyay जी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को बस 78 lack में ही बना लिया गया था, और इस फिल्म ने 2008 में 22 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
इस फिल्म को 2006 रिलीज किया गया था। महानायक अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, नगमा, मनोज तिवारी, रवि किशन और गुलशन ग्रोवर के इस फिल्म को लोगो ने बहुत पसंद किया था। आज भी इस फिल्म को लोग उतना ही पसंद करते हैं, जितना पहले करते थे। महानायक अमिताभ बच्चन और बाकि बॉलीवुड सुपरस्टार की वजह से फिल्म को काफी प्रसिद्धि मिली जिससे यह फिल्म सुपर डुपर हिट साबित हुई। इस फिल्म की टोटल कमाई 35 करोड़ रूपये हुई थी।
1. ससुरा बड़ा पैसा वाला – Sasura Bada Paisawala
![]() |
Sasura Bada Paisawala Bhojpuri film |
भाई लोग इस फिल्म को 2004 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को अजय सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। ससुरा बड़ा पैसा वाला मनोज तिवारी और रानी चटर्जी की पहली फिल्म थी, जिसे लोगो ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को आज भी लोग उतना ही देखना पसंद करते हैं, इस फिल्म की स्टोरी और गाने बहुत ही जबरदस्त हैं। इस फिल्म ने भोजपुरी इंडस्ट्री की दिशा बदल दी, इस फिल्म को बस 30 लाख में बना लिया गया था और इस फिल्म ने कमाई की थी 36 करोड़ की। इस फिल्म के नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की रिकॉर्ड है।
उम्मीद करता हूँ कि यह जानकारी 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मो के बार में, Top 10 Highest Grossing Bhojpuri Movies All Time By Box Office Collection.आपको पसंद आई होगी।
अगर यह जानकरी आपको अच्छी लगी है तो आप इस पोस्ट को शेयर कीजिये।